Search

 
 
 

Baharagoda  : माझी परगना एवं ग्राम प्रधानों को पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

 
  • रतन टाटा की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा
Baharagoda (Himanshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जयप्रकाश नारायण भवन परिसर में गुरुवार को नवरात्र के पावन अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने क्षेत्र के माझी परगना एवं ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया. वहीं कार्यक्रम में सर्वप्रथम जाने माने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर उनके आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया . तत्पश्चात पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार सभी माझी बाबा, नायके, गुड़ैत, जोगमाझी तथा ग्राम प्रधानों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-one-killed-one-injured-after-being-hit-by-a-car-on-a-motorcycle/">Kiriburu

  : कार के धक्के से मोटरसाइकिल सवार एक की मौत, एक घायल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/6-1-new.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा हमारे संस्कृति परंपरा के अनुसार ये हमारे पूर्वजों से ही सम्मानित व्यक्ति हैं. इसलिए इन्हें सरकार द्वारा भी उचित सम्मान दिया जाना चाहिए. जिसको लेकर सदन से सड़क तक कई बार मांग की जा चुकी है. लेकिन उचित नतीजा नहीं मिलने के कारण पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि एक प्रतिनिधिमंडल के साथ संबंधित विभाग के मंत्री से वार्ता कर उचित मांग रखी जायेगी. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bjp-leader-deepu-singh-participated-in-bank-colony-durgotsav/">Adityapur

: बैंक कॉलोनी दुर्गोत्सव में शामिल हुए भाजपा नेता दीपू सिंह
इस मौके पर शास्त्री हेम्ब्रम, कुंअरलाल मंडी, दुर्गाचरण मंडी, रबिन्द्रनाथ सिंह, किसुन किस्कु, लोढा किस्कु, कानाइलाल मुर्मू, बिगम टुडू, सनातन हेम्ब्रम, सुधांशु नायक, गौरांग नायक, लक्ष्मण नायक,उत्तम कुमार नायक,खोका नायक,रामेश्वर नायक, गुरवा हेम्ब्रम, फागु हेम्ब्रम, शीतल नायक, शीलू मंडी, दिनेश मंडी, सागुन हेम्ब्रम, नेपा मुर्मू, दिनेश हांसदा, चैतन्य हंसदा, मोतीलाल मुंडा, कालीचरण बेसरा, गोम्हा मुर्मू, राम सोरेन, सीताराम सोरेन, चांद मंडी, माताल बास्के, रमेश मुर्मू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-durga-puja-being-held-with-great-pomp-in-sai-colony-from-2022/">Adityapur

: साईं कॉलोनी में 2022 से धूमधाम से हो रही दुर्गा पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही