Search

 
 
 

Baharagoda  : पूर्व विधायक कुणाल ने पीड़िता को दिया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत अंतर्गत सालबनी गांव के निवासी मधु करण की पत्नी कल्याणी करण कई दिनों से गंभीर रूप से सांस लेने में काफी परेशानी का सामना कर रही थी. उन्हें गैस सिलिंडर को भरने के लिए हर बार जमशेदपुर जाना पड़ता था. उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है.स्थिति और बिगड़ने लगी, तो परिजन ने मदद हेतु पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से आग्रह किया. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/adityapur-water-supply-pipeline-burst-under-the-railway-track/">Jadugoda

:  पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी निभाएंगे, पूरे झारखंड में खिलेगा कमल – बाबू लाल सोरेन
जिस पर पहल करते हुए नाम्या इस्माइल फाउंडेशन की ओर से कल्याणी करण को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया गया. यह मशीन उनकी जरूरत लायक ऑक्सीजन घर पर ही बना देगी. इससे सांस लेने में राहत मिलेगी और उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा. इस मौके पर सोमनाथ करन, राज कुमार करन, गिरिधारी राणा, मधु मंगल करन, रिंकू करन, धर्मेंद्र राणा, गोपीनाथ करण, वरुण जना, जगन्नाथ करण, पार्थ राणा, नारायण करण, कौशिक करण, श्यामल दास, शैलेंद्र करन और अरुण करन सहित उपस्थित कई अन्य साथी ने विधायक का आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-water-supply-pipeline-burst-under-the-railway-track/">Adityapur

: रेलवे ट्रैक के नीचे फटा जलापूर्ति पाइप लाइन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही