Search

 
 
 

Baharagoda : पूर्व विधायक की पत्नी ने लक्ष्मी व मनसा पूजा में की शिरकत

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पत्नी डॉक्टर श्रद्धा षाड़ंगी शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित लक्ष्मी पूजा तथा मनसा पूजा में शामिल हुईं. बड़ागरिया, पानीपड़ा, जगधा, पाटपुर, इचड़ासोल और मोहुलडांगरी गांवों में आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धा षाड़ंगी ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की, साथ ही ग्रामीणों के साथ मुलाकात की. लोगों ने डॉक्टर श्रद्धा का गर्मजोशी से स्वागत किया और पूजा के साथ-साथ स्थानीय सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा की गई. इस अवसर पर डॉक्टर श्रद्धा ने कहा कि त्योहार हमारे समाज की जड़ों को और मजबूत करते हैं और ग्रामीण संस्कृति में इनका विशेष महत्व है. इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-10-lakh-67-thousand-798-voters-will-cast-their-votes-at-1284-polling-stations-in-west-singhbhum/">Chaibasa

: पश्चिमी सिंहभूम में 1284 मतदान केंद्र पर 10 लाख 67 हजार 798 वोटर डालेंगे वोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही