Search

 
 
 

Baharagoda : चित्रेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

 
Baharagoda (Himanshu Karan) : बहुलिया पंचायत अंतर्गत चित्रेश्वर गांव में अवस्थित पौराणिक शिव मंदिर धाम में एसके एंटरप्राइजेज द्वारा सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा. मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने शनिवार को नारियल फोड़ कर मंदिर सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया गया. पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद विभाग की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. इस अवसर पर विधायक ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना करके क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना ीि. ग्रामीणों ने विधायक के इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि इससे क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होगा. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रास बिहारी साउ, मनोरंजन होता, मदन मन्ना, शंकर सीट, रघुनाथ देहूरी, मिठुन कर, निताई दास, गौर दास, सुदर्शन बाग, रवीन देहूरी, सुभाष दलाई,अशोक नायेक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-certificate-of-electricity-bill-waiver-handed-over-to-53-consumers-in-adityapur/">Adityapur

: आदित्यपुर में 53 उपभोक्ताओं को सौंपा बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही