Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : खंडामौदा में गाजन पर्व का धूमधाम से हुआ समापन

Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय गाजन उत्सव का समापन बुधवार की शाम धूमधाम से हुआ. शाम को भोक्ताओं ने गांव से रंगड़ो खाल (नदी) में नहाया. पुजारी आशीष सतपति के द्वारा पूजा की गई. भोक्ता अपनी जीभ में लोहे कि कील घोंप कर गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचे और मंदिर की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की. इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे. रात गोरिया भार आने के बाद स्थानीय राधाकृष्ण छऊ नृत्य एवं पुरुषोत्तम छऊ नृत्य संघ द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा. गाजन पर्व को सफल बनाने को लेकर बाबा भूतेश्वर महादेव कमेटी के सदस्य और ग्रामीण जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/leader-of-opposition-of-chhattisgarh-welcomed-at-bjp-headquarters/">छत्तीसगढ़

के नेता प्रतिपक्ष का भाजपा मुख्यालय में स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही