Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : गदा गांव के भूतेश्वर शिव मंदिर में गाजन पर्व गुरुवार को, तैयारी पूरी

Baharagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत के गदा गांव के भूतेश्वर शिव मंदिर में 13 अप्रैल को धूमधाम से गाजन पर आयोजित होगा. भोक्ता अपनी जीभ में लोहे की कील घोंप कर भगवान शिव के प्रति आस्था दर्शाएंगे. मंदिर परिसर में 13 पाट भोक्ता मृत्युंजय राणा, सदाशिव देहुरी, अशोक दास, रोबिन पाईकिरा, गौतम संड, अधीर दलाई, राजु देहुरी, सनातन खामराई, मिलन खामराई, रामचंद्र पाईकिरा, चुनु राम सिंह, साधु पाईकिरा, अमिय दलाई दो अप्रैल से ही उपवास पर हैं. गाजन पर्व के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ेगा. गुरुवार शाम को सभी भोक्ता मदनशोल तालाब में स्नान कर और पूजा-अर्चना कर मंदिर आएंगे. इस दौरान गांव की महिलाएं सड़क की साफ-सफाई करेंगी. भोक्ताओं के मंदिर आने के बाद गाजन पर्व शुरू हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-exhibition-cum-sales-fair-of-womens-group-made-items-started-in-town-hall/">चाकुलिया

: टाउन हॉल में महिला समूह निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी सह विक्रय मेला शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही