Search

 
 
 

Baharagoda  :  मधुआबेड़ा गांव में जिप सदस्य भूपति नायक ने किया जलमीनार का शिलान्यास

 
Baharagoda (Himangshu karan) :  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की पाथरी पंचायत अंतर्गत मधुआबेड़ा गांव में जिप सदस्य भूपति नायक ने मंगलवार को जलमीनार का शिलान्यास किया. उन्होंने विधिवत रूप से इसकी पूजा अर्चना कर दर्जनों लोगों के साथ इस योजना का शिलान्यास किया. जिप सदस्य 25 के भूपति नायक ने कहा कि उक्त जलमीनार की निर्माण जिलापरिषद फंड से किया जा रहा है. जलमीनार की निर्माण होने से ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान होगा. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-kanha-was-welcomed-in-the-cradle-people-burst-fireworks/">Chakradharpur

  :  पालने में कान्हा का हुआ स्वागत, लोगों ने जमकर की आतिशबाजी
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल को लेकर काफी परेशानी हो रही थी. ग्रामीणों तथा राहगीरों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. अब जल मीनार के निर्माण हो जाने के पश्चात लोगों को पेयजल समस्या से मुक्ति मिलेगी. इस मौके पर ग्रामप्रधान धनेश्वर मुंडा, सिपुन बासा, अंम्बु घोष, शंभु नायक, अरिजीत जाना, दुर्गा पद मुंडा, बिजन संड, अजित धड़ा, शौरी शंकर जाना, तपन जाना आदि समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Baharagora">https://lagatar.in/baharagora-residents-troubled-due-to-water-logging/">Baharagora

: जलजमाव के कारण बस्तीवासी परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही