Search

 
 
 

बहरागोड़ा : ज्योति पहाड़ी बुरु बोंगा पाता कमेटी ने आयोजित की पहाड़ पूजा

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत अंतर्गत ज्योति पहाड़ी में रविवार को ज्योति पहाड़ी बुरु बोंगा पाता कमेटी की ओर से पहाड़ पूजा आयोजित की गई. इस पहाड़ पूजा में ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. अच्छी बारिश तथा अच्छी फसल के लिए यह पूजा की जाती है. लोगों में विश्वास है कि इस पूजा को करने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं. इस मौके पर यहां मेला का भी आयोजन हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालन में कमेटी के अध्यक्ष भुटा हांसदा, उपाध्यक्ष सालखान हेम्ब्रम, सचिव जोगेश्वर हेम्ब्रम, सह सचिव लक्ष्मण बास्के, कोषाध्यक्ष राथो किस्कू, सह कोषाध्यक्ष बीरबल किस्कू तथा सदस्य पिंकू मांडी, बालीराम मुर्मू, मोतीलाल किस्कू, ज्योति किस्कू, मारांग मुर्मू, राजू मांडी, सिद्धो सोरेन आदि जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-71-units-of-blood-collection-in-the-camp-of-rotary-club-east/">जमशेदपुर

:  रोटरी क्लब ईस्ट के शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही