Search

 
 
 

Baharagoda : खंडामौदा गांव में मृतक के परिवार से मिले कुणाल षाड़ंगी, आर्थिक सहायता की

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहारागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव निवासी लेदु मुंडा की विगत दिनों एक तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी. इस दुखद घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया था. जैसे ही उक्त घटना की जानकारी पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को मिली तो उन्होंने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और इस कठिन समय में उनका हौसला बढ़ाया. इसके साथ ही उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके. पूर्व विधायक ने परिवार को आश्वासन दिया कि वह उनके साथ खड़े हैं और यथासंभव मदद करेंगे. इस मौके पर शशांक पाल, विश्वजीत मुंडा, सृष्टिधर सिंह, रवि मुंडा, चंदन बेहरा समेत अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-new-chief-engineer-of-icha-galudih-complex-takes-charge/">Adityapur

: ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स के नए मुख्य अभियंता ने लिया पदभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही