Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को भक्ति भाव से विभिन्न जगहों पर मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना की गई. पूजा को लेकर महिलाओं ने उपवास रखा एवं 13 प्रकार के फल, फूल, पान, सुपारी, ध्रुवा घास एवं मिठाईयों का भोग लगाकर श्रद्धा पूर्वक मां विपद तारिणी की पूजा की और परिवार की खुशहाली की कामना की गई. लोगों में आस्था है कि मां विपद तारिणी की पूजा करने से सभी प्रकार की विपत्तियों से मुक्ति मिलती है. पुरोहित द्वारा पूजा सम्पन्न के बाद भक्तों के बीच मां विपद तारिणी की कथा सुनाई गई. पूजा समापन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/manoharpur-kolpotka-panchayat-level-national-youth-health-workshop/">बहरागोड़ा
: अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : परिवार की मंगल कामना के लिए पूजी गईं मां विपदतारिणी
Leave a Comment