Search

 
 
 

Baharagoda : वैदिक रीति रिवाज के साथ शुरू हुई महासप्तमी पूजा

 
Baharagoda (Himanshu Karan) : नवरात्र के पावन अवसर पर गुरुवार को वैदिक रिवाज के साथ महासप्तमी का पूजा अर्चना शुरू हुई. इस अवसर पर ईचड़ाशोल सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से कपाड़िया तालाब से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकली गई. शाखा मैदान में स्थित भव्य पंडाल में पुजारी तपन आचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराई. इसके बाद मां की पूजा अर्चना शुरू की गई. वहीं कमेटी के ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महासप्तमी, महाअष्टमी तथा महानवमी को भक्तों के बीच प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया है. रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा. नवरात्र को सफल बनाने के लिए कमेटी की ओर से अध्यक्ष चंडी चरण साउ, उपाध्यक्ष मानिक मंडल, कोषाध्यक्ष सुवल चंद्र घोष, रंजीत कुमार बाला, प्रभात कुमार घोष, दिलीपानंद गोस्वामी, सत्यजीत पात्र, धर्मचांद बासुरी, देबू सीट, कमल आचार्य, सोनू सिंह आदि अपने अपने दायित्व का निर्वहन करने में जुटे हैं. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-mp-inaugurates-cloth-strip-durga-puja-pandal/">Chakradharpur

: कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा पंडाल का सांसद ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही