Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : कोषाफलिया में शहीद गणेश हांसदा का शहादत दिवस 16 जून को

Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कोषाफलिया गांव में आगामी 16 जून को गलवान के शहीद गणेश हांसदा का तृतीय शहादत दिवस मनाया जाएगा. ज्ञात हो कि चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए 16 जून 2020 को गलवान घाटी में शहीद अपने गांव के लाल गणेश हांसदा को श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीण आतुर हैं. शहीद को पुष्प अर्पित करने के लिए भीड़ उमड़ेगी. इसकी तैयारी में शहीद गणेश हांसदा स्मारक सेवा समिति जुट गई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-breaks-out-in-glass-shop-in-bagbeda-loss-of-lakhs/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में कांच की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

मूर्ति का रंग रोगन किया जा रहा है

[caption id="attachment_665284" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ganesh-hansda-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> शहीद गणेश हांसदा का स्मारक स्थल.[/caption] समिति के अध्यक्ष शहीद गणेश हांसदा के बड़े भाई दिनेश हांसदा ने बताया कि शहादत दिवस की तैयारियां जारी हैं. समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं. एनएच 18 के किनारे बांसदा चौक पर स्थापित शहीद की मूर्ति का रंग रोगन का कार्य हो गया है. गांव में शहीद के बड़े भाई दिनेश हांसदा द्वारा निर्मित स्मारक स्थल का भी रंग रोगन का कार्य हो गया है. शहादत दिवस को लेकर यहां के ग्रामीणों में काफी उत्साह है. शहीद के भाई दिनेश हांसदा ने बताया कि शहादत दिवस के मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. आयोजित समारोह में क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :पटना">https://lagatar.in/patna-all-government-and-private-schools-closed-till-june-18-due-to-scorching-heat-dm-issued-order/">पटना

: भीषण गर्मी के कारण 18 जून तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही