Search

 
 
 

Baharagoda : पेयजल संकट को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न पेयजल संकट के निराकरण के लिए सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि ने प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती को ज्ञापन सौंपा है. लोगों के शिकायतों के आधार पर सभी समस्याओं की जानकारी दी गई है. पहले इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता से संपर्क हयिा गया तो जब तक मरम्मत कार्य का टेंडर नहीं होता है तब तक वे कुछ भी नहीं कर सकते . इसके बाद बीडीओ को खराब जल मीनार तथा चापाकलों की विस्तृत जानकारी दी गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी आश्वस्त किया कि सभी खराब चापाकल और जल मीनार की 15 वें वित्तीय आयोग के तहत यथाशीघ्र मरम्मत कराई जाएगा. उन्होंने तत्काल संबंधित पंचायतों के मुखियाओं को पत्राचार करने के लिए निर्देश भी जारी कर दिये. इस मौके पर देव पैड़ा , श्याम दे, आकुल राना आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-improved-paddy-seeds-have-not-yet-reached-lampas-farmers-are-disappointed/">Chandil

: लैम्पसों में अब तक नहीं पहुंचा धान का उन्नत बीज, किसान मायूस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही