Search

 
 
 

Baharagoda  : विधायक ने किया महिला महाविद्यालय का भूमि पूजन सह वृद्धा आश्रम का उद्घाटन

 
Baharagoda (Himangshu karan) : झारखंड सरकार के कैबिनेट से बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में महिला महाविद्यालय निर्माण की स्वीकृति मिलने पर झामुमो प्रखंड कमिटी व क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड कमिटी तथा स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा विधायक समीर मोहंती का आभार प्रकट किया. विधायक समीर मोहंती ने महिला महाविद्यालय निर्माण स्थल पर भूमि पूजन किया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-banna-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-total-65-schemes-of-mla-fund-online/">Jamshedpur

: बन्ना ने किया विधायक निधि की कुल 65 योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास
साथ ही प्रखंड क्षेत्र के मनुषमुड़िया में वृद्धा आश्रम का उद्घाटन भी किया गया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वृद्धा आश्रम का संचालन वर्तमान बंद पड़े सरकारी विद्यालय में संचालित रहेगी वहीं भवन निर्माण का कार्य पूर्ण होने के पश्चात नए भवन में सुचारू रूप से संचालन के लिए स्थानांतरित कर दिया जाएगा. इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष आसित मिश्रा, गुरुचरण मांडी ,रास बिहारी साउ, सुमित माईती, मनोरंजन होता, अरुण बारिक ,क्षितिश मुंडा ,राघव घोष, शांति गोपाल दास ,मिथुन कर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :   BREAKING">https://lagatar.in/breaking-varun-ranjan-becomes-the-new-dc-of-ranchi-takes-charge/">BREAKING

: वरुण रंजन बने रांची के नए डीसी,पदभार ग्रहण किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही