Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : खेमाशुली में एनएच 49 जाम सातवें दिन सुबह 11 बजे हटा लिया गया

Bahragora : पश्चिम बंगाल के खेमाशुली में चार अप्रैल से जारी नेशनल हाईवे (एनएच) 49 जाम सातवें दिन सोमवार की सुबह 11 बजे हटा लिया गया. एनएच 49 को पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज द्वारा जाम किया गया था. इसका नेतृत्व पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार महतो कर रहे थे. राजेश कुमार महतो के अनुसार 11 अप्रैल को कोलकाता में राज्य सरकार के साथ उनकी मांगों को लेकर बैठक होगी. बैठक में शामिल होने के लिए राज्य सरकार की ओर से राजेश कुमार महतो को पत्र मिला है. बैठक में कुड़मी समाज की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो पुनः एनएच 49 जाम कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : कारोबारी">https://lagatar.in/stock-market-rises-on-first-day-of-trading-week-sensex-rises-155-points-buying-in-auto-realty-shares/">कारोबारी

सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 155 अंक चढ़ा, ऑटो-रियल्टी शेयर में लिवाली

वाहन चालकों ने ली राहत की सांस

इधर, सोमवार की सुबह एनएच जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतार बहरागोड़ा के बारासती तक पहुंच गई थी. जाम खुलने के बाद सातवें दिन वाहनों का परिचालन शुरू हो गया. इससे जाम में फंसे चालकों ने राहत की सांस ली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही