Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ : ओलचिकी हूल बाइसी की बैठक आयोजित

Baharagoda : देशुआ जाहेरगाड़ बहरागोड़ा में सोमवार को ओलचिकी हूल बाइसी की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता सुभाष चंद मांडी ने की. इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए ओलचिकी लिपि को झारखंड में द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिलाने तथा संथाली भाषा की पढ़ाई केजी से लेकर पीजी तक करने, संथाली विश्वविद्यालय निर्माण करने, संथाली की किताब ओलचिकी में छपवाने आदि विषयों पर चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर सरकार को पहले अल्टीमेटम दिया जाएगा. मांगें पूरी नहीं हुई तो 4 जुलाई को झारखंड बंद किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से प्रो. श्याम मुर्मू, रवि चांद मांडी, विधान चंद मांडी, सुबोध हेंब्रम, गुरुचरण मांडी, सुबोध सोरेन, जगन्नाथ मांडी, पीतांबर हांसदा, अर्जुन टुडू, मंगल हांसदा, माझी बाबा, परगना आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-from-dc-to-conduct-election-of-all-india-convey-workers-union/">जमशेदपुर

: ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन का चुनाव कराने की डीसी से मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही