Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पहली सोमवारी पर चित्रेश्वर का पौराणिक शिव मंदिर होगा गुलजार

 
Baharagoda(Himangshu karan) : सावन की पहली सोमवारी 10 जुलाई को है. पहली सोमवारी पर बहरागोड़ा प्रखंड स्थित चित्रेश्वर का पौराणिक शिव मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार होगा. भगवान शंकर की पूजा अर्चना तथा जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. इसको लेकर मंदिर कमेटी द्वारा तैयारियां कर ली गई हैं. 3000 वर्ष पुराने इस पौराणिक शिव मंदिर के प्रति झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के श्रद्धालुओं में असीम श्रद्धा और भक्ति है. इसे भी पढ़ें :गावां">https://lagatar.in/gaon-no-lightning-conductor-in-schools-lives-of-children-in-danger/">गावां

: विद्यालयों में तड़ित चालक नहीं, खतरे में बच्चों की जान
तीन राज्य की सीमा पर स्थित इस मंदिर में वैसे तो सालों भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. परंतु सावन के महीने में पूजा अर्चना के लिए तीन राज्य के श्रद्धालु उमड़ पड़ते हैं. विभिन्न नदियों से जल भरकर श्रद्धालु कावड़ लेकर यहां पहुंचते हैं और भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं. बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों में भी सोमवार को श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए जुटेंगे. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-marriage-life-gets-happiness-by-making-alliance-of-shiva-parvati/">देवघर

:  शिव-पार्वती का गठबंधन कराने से मिलती है दाम्पत्य जीवन की खुशहाली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही