Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : मुटूरखाम गांव में पेयजल के लिए हाहाकार

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की मुटूरखाम पंचायत स्थित मुटूरखाम गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. ग्रामीणों का कहना है गांव में 40 से 45 परिवार निवास करते हैं. लेकिन पेयजल की घोर कमी है. गांव के मध्य भाग में एक सरकारी कुआं है. इसका जलस्तर काफी नीचे जा चुका है. उसी से गांव के ग्रामीण अपनी प्यास बुझाते हैं. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सरकार की ओर से विभिन्न गांवों में सोलर जल मीनार स्थापित की जा रही है. इसे भी पढ़ें : प्रतुल">https://lagatar.in/pratul-shahdev-urged-amit-shah-cbi-should-investigate-the-theft-of-crores-of-scrap-from-abhijeet-plant/">प्रतुल

शाहदेव ने अमित शाह से किया आग्रह, अभिजीत प्लांट से हो रही करोड़ों के स्क्रैप की चोरी, सीबीआई जांच हो
लेकिन हमारे गांव में अभी तक एक भी सोलर जलमीनार या चापाकल स्थापित नहीं किया. ग्रामीण करण मुर्मू ,मोसो मुर्मू, दामु मांडी, दीपू मांडी,केरो मुर्मू, ठाकुरदास मुर्मू, उदय मुर्मू, लूशा मुर्मू, सुनील मुर्मू ने कहा कि जनप्रतिनिधि से लेकर विभागीय पदाधिकारी तक पेयजल समस्या से अवगत हैं. फिर भी अभी तक कोई पहल नहीं हुई है. इसलिए ग्रामीणों में आक्रोश है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही