Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : माफियाओं के कब्जे में स्वर्णरेखा नदी का पानीपाड़ा घाट, दिन दहाड़े बालू की लूट

Advertisement
Advertisement
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरागड़िया पंचायत अंतर्गत पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट इन दिनों बालू माफियाओं के कब्जे में है. दिनदहाड़े नदी से बालू के लूट मची है और प्रशासन बालू लूट के इस खेल का तमाशा देख रहा है. एक आकलन के मुताबिक इस घाट से रोजाना लगभग 200 ट्रैक्टर बालू की चोरी हो रही है. माफिया सरकार को रोजाना लाखों का चूना लगा रहे हैं. इस घाट से माफिया प्रत्येक साल करोड़ों की अवैध कमाई करते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-smoke-emanating-from-the-wheel-of-tata-howrah-steel-express-passengers-survived/">जमशेदपुर

: टाटा–हावड़ा स्टील एक्सप्रेस के चक्के से निकला धुआं, बचे यात्री

माफिया राज कायम

[caption id="attachment_691859" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/BALU-LUT-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> स्वर्णरेखा नदी घाट से बालू का उठाव करते माफीया.[/caption] जानकारी हो कि इन दिनों बालू उत्खनन पर रोक है. पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त विजया जाधव ने भी बालू के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं. बावजूद इस घाट पर माफिया राज कायम है और दिनदहाड़े बालू की लूट हो रही है. नदी घाट से बालू का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टरों से चाकुलिया, बहरागोड़ा तथा जगन्नाथपुर भेजा जा रहा है. बालू से लदे ट्रैक्टर सरेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं. परंतु प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. बालू लूट के इस खेल में बालू माफियाओं को बचाने के लिए के कई ग्रामीण युवा चौक चौराहे पर उपस्थित रहकर प्रशासन की गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हैं तथा सूचना पाते ही मोबाइल द्वारा बालू माफियाओं को सूचित कर देते हैं. इसके एवज में बालू से लदे प्रत्येक वाहन से उन्हें कुछ राशि दी जाती है. वसूली की गयी मोटी रकम को ग्रुप के सदस्यों के बीच बांटी जाती है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-devotees-of-the-city-got-stuck-in-snowfall-and-rain-in-amarnath/">जमशेदपुर

: शहर के कई श्रद्धालु अमरनाथ में बर्फबारी और बारिश में फंसे

ट्रैक्टरों के परिचालन से नदी का किनारा हो रहा कमजोर

यह इलाका बरसात में स्वर्णरेखा नदी की बाढ़ से प्रभावित इलाका है. नदी में जल स्तर बढ़ने के साथ ही इस इलाके में बाढ़ की स्थिति आ जाती है. बावजूद, यहां बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. ट्रैक्टरों के परिचालन से नदी का किनारा कमजोर होता जा रहा है. इस स्थिति में इस इलाके में बाढ़ की संभावना बढ़ गई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fed-up-with-wifes-illness-old-man-commits-suicide/">जमशेदपुर

: पत्नी की बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही