Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड में रविवार को लोग अपने अंदाज में नववर्ष का आनंद उठा रहे हैं. इसको लेकर बाजार में भी चहल-पहल है. प्रखंड क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित मेरुघाटी में सुबह से ही पिकनिक मनाने के लिए लोग जुटने लगे हैं. पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से भी काफी लोग यहां पिकनिक मनाने आए हैं. नदी के किनारे जगह जगह पर लोग तिरपाल बिछाकर भोजन बनाने की तैयारी में जुट गए हैं. युवा वर्ग यहां खूब मस्ती कर रहा है. विदित हो कि स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित मेरुघाटी यहां का प्रमुख पिकनिक स्थल है. यहां का दृश्य काफी मनोरम है. यहां सालों भर लोग पिकनिक मनाने आते हैं. नव वर्ष के दिन मेरुघाटी गुलजार रहता है. मकर संक्रांति तक यहां पिकनिक मनाने के लिए लोगों की भीड़ जुटती रहती है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Bahragora-Picnic.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-coronas-sound-was-seen-at-picnic-places/">आदित्यपुर
: कोरोना की आहट दिखी पिकनिक स्थलों पर
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-coronas-sound-was-seen-at-picnic-places/">आदित्यपुर
: कोरोना की आहट दिखी पिकनिक स्थलों पर
Leave a Comment