Search

 
 
 

Baharagoda : नुक्कड़ नाटक का मंचन कर सरकारी योजनाओं से कराया गया अवगत

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक के समीप अवस्थित हाट मैदान में सोमवार को सूचना एवं जन संपर्क विभाग के तत्वावधान में सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में संचालित मंईयां सम्मान योजना जागरुकता कार्यक्रम नाटक के माध्यम से लोगों के बीच प्रस्तुत किया गया .जिसमें नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है और लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया. जन जागरुकता कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटक एवं गीत-नृत्य के माध्यम से ग्रामीणों को मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. योजनाओं से लाभ लेने के प्रति जागरुक किया जा रहा है. इस मौके पर कलाकार सुषमा प्रमाणिक, रूपेश कुमार, आदिल खान, नताशा पोद्दार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-the-main-event-will-be-held-at-katia-birsa-stadium-on-independence-day/">Chandil

: स्वतंत्रता दिवस पर कटिया बिरसा स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही