Search

 
 
 

Baharagoda : खड़े हाइवा में पीछे से पिकअप वैन ने मारी टक्कर, दो घायल

 
Baharagoda (Himanshu Karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 49 पर चित्रेश्वर मोड़ के समीप मंगलवार शाम को खड़े हाईवा (OD09V4149) में पीछे से पिकअप वैन (JH05DD6385) ने जोरदार टक्कर मार दी. चालक गुहिपाल पंचायत अंतर्गत बांकदह गांव निवासी अंशुमान बेरा (30) और सहचालक मानुषमुड़िया गांव निवासी विकास कुंडू (20) बुरी तरह से घायल हो गये. उसे स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. वहां दोनों का प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार पिकअप वैन सब्जी कोलकाता के धुलागढ़ से खाली करके बहरागोड़ा लौट रहा था. तभी हाईवे पर खड़े हाइवा के पीछे जोरदार टक्कर हो गई. उधर पुलिस दोनों वाहन को जब्त कर अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-%e0%a4%9c%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ad%e0%a5%87/">Jamshedpur

: जख्मी पिता को अस्पताल भेजने के लिए थाना में चीखती रही दो बेटियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही