Search

 
 
 

Baharagoda  : राजलाबांध सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी मनायेगा इस बार सिल्वर जुबली

 
Baharagoda  (Himanshu karan) : बहरागोड़ा की राजलाबांध सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य इस बार 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर सिल्वर जुबली की मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. कमेटी के सभी सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. सिल्वर जुबली को लेकर राजलाबांध गांव में उत्सव का माहौल है. भव्य दुर्गा मंडप की रंगाई पुताई कार्य अंतिम चरण में है. पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार मूर्ति बनाने में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-namo-fans-club-patron-satish-sharma-honored/">Adityapur

: नमो फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा हुए सम्मानित
दुर्गा मंडप एवं आसपास इलाकों में पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा आलोक सज्जा के साथ सुसज्जित किया जाएगा. महाअष्टमी एवं महानवमी के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कमेटी के अध्यक्ष असित मिश्रा ने कहा कि इस बार पूजा कमेटी आयोजन का 25वां वर्ष मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. 50 से अधिक वॉलिंटियर्स को पूजा के दौरान तैनात किया जाएगा. पूजा में सुरक्षा के मद्देनजर विशेष टीम की निगरानी रहेगी. साथ ही लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मेकॉन">https://lagatar.in/two-day-selection-trial-of-mecon-cricket-team-on-15th-and-16th-october/">मेकॉन

क्रिकेट टीम का 15 व 16 अक्टूबर को दो दिवसीय चयन ट्रायल
नवरात्र को सफल बनाने के लिए कमेटी के सभी सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं. कमेटी की ओर से अध्यक्ष असित मिश्रा, उपाध्यक्ष बृहस्पति राणा, मुख्य सचिव गजेंद्र सिंह, सचिव सुजीत पात्र, सह सचिव गौरी शंकर महतो, कोषाध्यक्ष पद्मलोचन पैड़ा, सह कोषाध्यक्ष नारायण राणा समेत कई लोगों को दायित्व सौंपा गया है. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-mother-shailputri-the-first-form-of-the-goddess-was-worshiped-on-the-first-day-with-the-installation-of-the-kalash/">Chandil

: कलश स्थापना के साथ पहले दिन पूजी गईं देवी की प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही