Search

 
 
 

Baharagoda : सांड्रा स्पोर्टिंग क्लब ने आयोजित की फुटबॉल प्रतियोगिता

 
Baharagoda (Himanshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की सांड्रा पंचायत अंतर्गत सांड्रा गांव के फुटबॉल मैदान में शनिवार कोसांड्रा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए हुए 24 फुटबॉल टीम ने भाग लिया. उद्घाटन के मौके पर अतिथि के तौर पर समाजसेवी सौरभ मिश्रा उपस्थित हुए. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल पर किक मार कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-enthusiasm-among-devotees-regarding-navratri-worship-of-mother-chandraghanta-took-place-on-the-third-day/">Chandil

: नवरात्रि को लेकर भक्तों में उत्साह, तीसरे दिन हुई मां चंद्रघंटा की पूजा
छोटा धड़ागरी फुटबॉल टीम बनाम मुड़ाकाटी एफ सी के बीच उद्घाटन मैच खेला गया. जिसमें छोटा धड़ागरी की दूधिया फुटबॉल टीम ने 2 गोल से मुड़ाकाटी एफ सी को पराजित किया. फाइनल मैच रविवार शाम को खेला जाएगा . इस मौके पर अर्णव भुई, सुमंत सीट,प्रतीक सरदार,राहुल कर, डीजेन सिंह ,रंजीत पांडा, गोरा सोरेन आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-coal-and-union-mines-minister-inaugurated-surda-mine/">Ghatshila

: कोयला एवं केंद्रीय खान मंत्री ने किया सुरदा खान का शुभारंभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही