Search

 
 
 

Baharagoda : संजय एफ सी बलियाबेढ़ा की टीम ने पाथरघाटा टीम को एक गोल से किया परास्त

 
Baharagoda (Himanshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खेदूआ पांचएत स्थित कोड़ोरिया फुटबॉल मैदान में 20वें वर्ष दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन फाइनल खेल के साथ हुआ. लाल जाहिरा स्पोटिंग क्लब द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया. मंगलवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन तथा विशिष्ट सरना समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण मुंडा व धालभूमगढ़ जिला परिषद हेमंत मुंडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. संजय एफसी (बलियाबेढ़ा, पश्चिम बंगाल ) बनाम पाथरघाटा (बहरागोड़ा) के बीच फाइनल मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में एक गोल से संजय एफसी टीम जीत दर्ज कर ली. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-inspected-old-age-home-honored-elderly-voters/">Jamshedpur

: उपायुक्त ने ओल्ड एज होम का किया निरीक्षण, बुजुर्ग मतदाताओं को किया सम्मानित
तीसरे स्थान पर बापुन स्पोटिंग क्लब टीम तथा चौथे स्थान पर बनबानी फुटबॉल टीम रही. विजेता एवं उपविजेता टीमों को भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन के हाथों क्रमश 10 हजार व 7 हजार व झारखंड चैलेंज कप ट्रॉफी तथा तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 35-35 सौ व मेमोरियल ट्रॉफी देकर पुरस्कार दिया गया. फाइनल मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी. रेफरी के रूप में संजय पातर, गणपति मंडी व मानस कुमार थे. कमिटी के महाल मुंडा, तरुण सिंह, नकुल सिंह, श्रीकंठ सिंह, राजू पातर, रूपेश सिंह, राहुल सिंह, लक्ष्मी कांत पातर, बबलू सिंह, सूरज सिंह, दमन सिंह, सुनील सिंह, अंजन सिंह, रतन सिंह, नीलकांत सिंह, सुकुमार सिंह , फुलकुमार सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-action-against-infiltrators-living-in-parsudih-and-sundernagar-police-station-areas/">Jamshedpur

: परसुडीह व सुंदरनगर थाना क्षेत्र में रह रहे घुसपैठियों पर कार्रवाई की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही