Search

 
 
 

Baharagoda  : मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

 
Baharagoda (Himanshu karan) : पूजा पंडालों में स्थापित करने को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को मूर्तिकार युद्धस्तर पर अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. वहीं शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी पूजा पंडाल को सजाने संवारने में जोर-शोर से जुटे हुए हैं. बरसोल थाना क्षेत्र में इस बार सात स्थानों पर मूर्तियां स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाएगी. उधर मानुषमुड़िया व चित्रेश्वर में मां अंबे मूर्ति केंद्र पर मूर्तिकार अपनी टोली के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को तैयार करने में तीन महीने पूर्व से ही जुटे थे. अब मूर्ति बनाने का कार्य अंतिम चरण में है. मूर्तिकार जीवन दास ने बताया सिंदुरिया स्थित मूर्ति केंद्र पर मां दुर्गा सहित लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश, कार्तिकेय आदि मूर्तियों की जबरदस्त मांग रहती है. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-barkela-mogra-road-is-incomplete-due-to-central-government-minister/">Chaibasa

: केंद्र की सरकार के कारण अधूरी है बरकेला-मोगरा सड़क – मंत्री
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही