Search

 
 
 

Baharagoda : एनएच 18 तथा 49 किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें कई महीनों से बंद

 
Baharagoda (Himangshu karan) :  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच 18 तथा 49 किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें विगत कई महीनों से बंद पड़ी हुईं हैं. जिसके कारण राष्ट्रीय उच्च पथ एवं बाइपास सड़क शाम होते ही अंधकारमय हो जाती हैं. इससे इस सड़क से यातायात करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एनएच 18 एवं 49 बाइपास सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गयी है. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-mla-laid-the-foundation-stone-of-three-schemes-in-dhalbhumgarh-block-area/">Ghatshila

: धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में विधायक ने किया तीन योजनाओं का शिलान्यास
रात के समय यातायात के दौरान अंधकार में गड्ढों को समझ नहीं पाने के कारण गिरकर लोग जख्मी हो रहे हैं. एनएचएआई के अधिकारी लगातार सड़क का जायजा लेने आते हैं. जिन्हें स्थानीय लोगों ने कई बार अवगत कराया था मगर आज तक इस दिशा में किसी प्रकार की पहला नहीं हुई है. अंधकार होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी प्रतिदिन बढ़ रही है. स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के कारण लोगों में संबंधित विभाग के प्रति काफी नाराजागी है. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-filaria-eradication-campaign-launched-in-womens-college/">Chaibasa

: महिला कॉलेज में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही