Search

 
 
 

Baharagoda : टीम नाम्या का "मासिक धर्म और तरुणाई" पर कार्यशाला आयोजित

 
Baharagoda (Himangshu karan) :  बहरागोड़ा महाविद्यालय सभागार में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के सौजन्य से नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा "मासिक धर्म और तरुणाई" पर आज बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में बीएड कॉलेज बहरागोड़ा के दो सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यशाला का उद्देश्य भावी शिक्षकों को बेहतर शिक्षक बनने के लिए प्रशिक्षित करना था. इस पारस्परिक सत्र का संचालन मेनस्ट्रूपेडिया के सहयोग से नाम्या स्माइल फाउंडेशन की नम्रता कुलकर्णी ने ऑनलाइन माध्यम से किया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-survey-to-remove-problems-of-elephant-movement/">Kiriburu

: हाथियों के मूवमेंट की दिक्कतों को दूर करने के लिए सर्वे
देश भर में शैक्षिक सत्र आयोजित करने के लिए मेनस्ट्रुपेडिया और अन्य ऑनलाइन पोर्टलों द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी. इस तरह के सत्र से महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई क्रांति ला रही है. यह न केवल महिलाओं को शिक्षित करता है, बल्कि उन्हें सशक्त भी बनाता है. इस कार्यक्रम मे बहरागोड़ा बीएड कॉलेज के प्राचार्य बालकृष्ण बेहरा, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ भटबंधु नायक, देव कृष्ण चौधरी, राजेश समीर कच्चप सहित बीएड कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-claim-of-two-departments-on-one-plot-in-chilagu/">Chandil

  : चिलगु में एक भूखंड पर दो विभागों का दावा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही