Search

 
 
 

Baharagoda : रांगड़ो खाल पर बने पुल जर्जर, ढलाई उखड़ने से बाहर आ गया

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहारागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच-49 पर खंडामौदा चौक के पास रांगड़ो खाल के ऊपर बनी दोनों तरफ के पुल पूरी तरह से जर्जर हो गये हैं. यहां हर दिन लोग दुर्घटना का शिकार होने लगे हैं. प्रत्येक दिन अनेक बाइक सवार पुल में उभरे गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं. इस वजह से आवागमन करने वाले लोगों को कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है. पुल के ऊपर से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक अपनी जान हथेली में लेकर गुजरते हैं. फोरलेन बनाने वाली कंपनी दिलीप बिल्डकॉन द्वारा पांच वर्ष पहले इसका निर्माण किया गया था. इसकी ढलाई उखड़ गई है तथा इसमें से सरिया निकल आया है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-shyam-mahotsav-in-parsudih-society-colony-on-16th-august/">Jamshedpur

: परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी में श्याम महोत्सव 16 अगस्त को
गौरतलब है कि यह मार्ग ओडिशा व झारखंड से पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग है. राष्ट्रीय राजमार्ग होने की वजह से भारी मालवाहक वाहन तथा सवारी बसें सहित अन्य छोटी-बड़ी गाड़ियां इस क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर से गुजरती हैं. पुल को क्षतिग्रस्त हुए काफी समय बीत जाने के बावजूद भी जिम्मेदार शासन-प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई बड़ी घटना घट सकती है.उनका कहना है कि प्रशासन को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है. इससे होकर बड़े-बड़े पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि हमेशा आते-जाते रहते हैंं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है. स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों ने पुल पर बने गड्ढों की शीघ्र मरम्मत की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-delegation-of-potka-majhi-pargana-leaves-for-pakur/">Jadugoda

: पोटका माझी परगना का प्रतिनिधिमंडल पाकुड़ रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही