Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सूखने के कगार पर चित्रेश्वर के पौराणिक शिव मंदिर का तालाब

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित के पौराणिक शिव मंदिर का तालाब सूखने के कगार पर है. विगत 10 साल से इस तालाब का जीर्णोद्धार नहीं हुआ है. फिलहाल तालाब में पानी काफी कम हो गया है. इस कारण आसपास के ग्रामीणों को और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को नहाने में परेशानी होने लगी है. प्रचंड गर्मी में इस तालाब का पानी पूरी तरह से सूख जाने की आशंका है. मंदिर कोर कमेटी के सदस्य विजय लेंका ने कहा कि तालाब का जीर्णोद्धार जरूरी है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-health-workers-mocked-regarding-covid-19/">मनोहरपुर

: कोविड-19 को लेकर हेल्थ कर्मियों ने किया मॉकड्रील

तालाब में ग्रामीण करते हैं मछली पालन

जानकारी हो कि मंदिर के सामने स्थित विशाल तालाब का बहुत महत्व है. इस मंदिर में पूजा करने के लिए सालों भर तीन राज्य के श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है. श्रद्धालु इस तालाब में हाथ पैर होते हैं या फिर नहाते हैं. तालाब में उतरने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं. इसके बाद मंदिर में पूजा करने जाते हैं. इस तालाब में ग्रामीणों द्वारा मछली पालन भी किया जाता रहा है. तालाब के सूखने की स्थिति में मंदिर कमेटी के लोग और ग्रामीण चिंतित हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही