Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पहली बारिश में तालाब बन गई सड़क, लोग हो रहे परेशान

 
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड की राजलाबांध पंचायत के ईचड़ासोल में ओम कृष्णा होटल से शिशु विद्या मंदिर होते हुए प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़क में जुड़ने वाली मुख्य सड़क हल्की बारिश में ही तालाब में तब्दील हो गई है. इससे आवाम परेशान है. सड़क पर उभरे दर्जनों गड्ढों में पानी भर गया है. सड़क के बीच गड्ढे हैं या गड्ढे के बीच सड़क है यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है. विदित हो कि यह सड़क सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अग्निशमन केंद्र को जोड़ती है. इस सड़क से होकर सैकड़ों विद्यार्थी रोजाना विद्यालय आना-जाना करते हैं.

सड़क निर्माण की मांग तेज

सड़क की जर्जरता के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. इस सड़क के निर्माण के लिए किसी जनप्रतिनिधि ने भी ध्यान नहीं दिया है, इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि पहली बरसात में ही सड़क का यह हाल है तो बरसात के मौसम में क्या स्थिति होगी? ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग कई साल से कर रहे हैं. परंतु अब तक पहल होती नहीं दिख रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-huge-sarhul-shobhayatra-will-start-from-sitaramdera-on-march-24/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा से 24 मार्च को निकलेगी विशाल सरहुल शोभायात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही