Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के झरिया मोड़ के पास बाबा तिलका मांझी की मूर्ति उपेक्षा का दंश झेल रही है. महीनों से मूर्ति के आसपास सफाई नहीं की गई है. मूर्ति के चारों और झाड़ियां हैं और कचरे बिखरे पड़े हैं. इसे भी पढ़ें : स्मार्ट">https://lagatar.in/smart-meter-will-reveal-the-big-secret-of-electricity-revenue-theft/">स्मार्ट
मीटर खोलेगा बिजली-रेवन्यू चोरी का बड़ा राज इस चौक पर बाबा तिलका मांझी की मूर्ति का अनावरण 12 फरवरी 2013 को तत्कालीन विधायक विद्युत वरण महतो तथा चंपई सोरेन किया था. झरिया मोड़ यहां का एक चर्चित मोड़ है. यहां पर अक्सर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और विभिन्न दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा रहता है. यहीं से होकर पंचायत के जनप्रतिनिधि आना-जाना करते हैं. परंतु मूर्ति की साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं देता है. [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : झाड़ियों से घिरी है बाबा तिलका मांझी की मूर्ति

Leave a Comment