Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : महुलडांगरी शिव मंदिर में गाजन पर्व की है अनोखी परंपरा

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड में स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित महुलडांगरी के कामेश्वर शिव मंदिर में गाजन पर्व की अनोखी परंपरा है. यहां पाट भोक्ता का पुतला जलाया जाता है और ओडिशा की मिट्टी से पूजा होती है. यह परंपरा राजा के जमाने से ही चली आ रही है. इस मंदिर में 13 अप्रैल से दो दिवसीय गाजन पर्व शुरू हुआ है. 13 भोक्ता मंदिर परिसर में उपवास पर हैं. पहले दिन 13 अप्रैल की शाम को मंदिर परिसर में भोक्ताओं का अग्नि संस्कार हुआ. इसके बाद भोक्ता स्वर्णरेखा नदी पहुंचे. नदी में स्नान कर और पूजा-अर्चना करने के बाद गाजे बाजे के साथ देर रात को गोरेया भार लाया गया. इसके बाद मंदिर में सेवायत सह कमेटी के अध्यक्ष असित पंडा, अमलेंद्र पंडा, चंद्रशेखर पंडा ने पूजा-अर्चना कराई. मंदिर परिसर में शिव नृत्य भी आयोजित हुआ. मध्य रात्रि में स्वर्णरेखा नदी पार कर ओडिशा सीमा में जाकर वहां से मिट्टी को लाया. उस मिट्टी से पूजा हुई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-constitution-maker-dr-bhimrao-ambedkar-jayanti-celebrated-with-pomp/">घाटशिला

: धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती

दहकते आग के अंगारों पर चलेंगे भोक्ता

[caption id="attachment_608115" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/14rc_m_36_14042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पाट भोक्ता का पुतला जलाते लोग[/caption] शुक्रवार की सुबह में परंपरा के मुताबिक पाट भोक्ता के पुतले के साथ शव यात्रा निकाली गई. इसके बाद पुतला दहन किया गया. शाम को सभी भोक्ता स्वर्णरेखा नदी जाएंगे और नहा कर नए वस्त्र पहनेंगे. यहां से भोक्ता गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचेंगे और मंदिर की परिक्रमा कर पूजा करेंगे. मंदिर परिसर में रजनी फोड़ और जीभ फोड़ आयोजित होगा. भोक्ता अपने जीभ में कील घोंपकर पूजा-अर्चना करेंगे. कई भोक्ता दहकते आग के अंगारों पर भी नंगे पांव चलेंगे. इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के सेवायत सह अध्यक्ष असित पंडा, सचिव मिंटू पाल, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय साव, ब्रह्म पद घोष, रतन दंडपाट, माखन पाल, दिलीप दंडपाट, सुबल चंद्र साव, पशुपति पैड़ा, बापी नायक, खोकन लेंका समेत कमेटी के सदस्य जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ambedkars-indian-constitution-is-the-best-of-all-texts-salkhan-murmu/">जमशेदपुर

: सभी ग्रंथों से सर्वश्रेष्ठ है अंबेडकर का बनाया भारतीय संविधान- सालखन मुर्मू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही