Search

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया में तीन दिवसीय गंधेश्वरी पूजा शुरू

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में गंध बनिक समाज के तत्वावधान में तीन दिवसीय गंधेश्वरी पूजा शुक्रवार से शुरू हुई. पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. रुपुषकुंडी, सालदोहा, भूतिया, सरडीहा एवं मानुषमुड़िया मौजा के लोगों द्वारा गंधेश्वरी माता की पूजा समाज में सुख-शांति, समृद्धि के लिए की जा रही है. इस अवसर पर समाज के उत्पल साधु, कार्तिक डे, भवानी शंकर दे, स्वपन बंद, नयन भोल, हिमाद्रि भोल, गौर दे, चंडी चरण साधु, बानी भोल, पंकज भोल, बापी बंद, राजा दे, बैद्यनाथ दे, प्रबीर भोल, हराधन बंद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. रात में बाउल संगीत का कार्यक्रम आयोजित होगा. तीन दिन तक मां गंधेश्वरी की पूजा होगी.

इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-padmashree-jamuna-tudu-celebrated-the-birth-anniversary-of-pandit-raghunath-murmu/">चाकुलिया

: पद्मश्री जमुना टुडू ने मनायी पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp