Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : खंडामौदा में तीन दिवसीय शीतला पूजा शुरू

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में शनिवार से तीन दिवसीय शीतला माता की पूजा धूमधाम से शुरू हुई. इस मौके पर कलश यात्रा निकाली गई. पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मुख्य पुजारी कराली किंकर त्रिपाठी, सह पुजारी सपन कुमार मिश्र, सुशांतो कर, विशेश्वर सतपती,आशीष सतपती ने 163वीं शीतला पूजा का आयोजन वैदिक रीति रिवाज से की. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर आस-पास के गांव के ग्रामीण भी मौजूद रहे. इस आयोजन से आसपास का इलाका भक्तिमय हो गया है. शाम को विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ेंचांडिल">https://lagatar.in/chandil-changed-weather-patterns-shadow-darkness-in-the-day-rain-with-strong-wind/">चांडिल

: बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, तेज हवा के साथ हुई बारिश

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही