Search

 
 
 

Baharagoda  : टीपीएस डीएवी के विद्यार्थियों ने मनाया अंतरिक्ष दिवस

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा टीपीएस डीएवी के विद्यार्थियों ने बुधवार को अंतरिक्ष दिवस मनाया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से अंतरिक्ष एवं अंतरिक्ष विज्ञान को दर्शाया. साथ ही मॉडल बना कर अंतरिक्ष संबंधित ज्ञान से सभी को अवगत कराया. चित्रांकन प्रतियोगिता में शुचि चक्रवर्ती, साहिल कुमार, प्रीति महापात्र, तापश कुईला, लक्ष महन्ती, हिमाद्रि महापात्र और मॉडल में देबस्मिता, नम्रता, कौस्तव, मिस्बाउल हक आदि छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. प्राचार्य अनूप कुमार ने विद्यार्थियों को विस्तार पूर्वक अंतरिक्ष विज्ञान के महत्व एवं इस क्षेत्र की उपलब्धि के बारे में बताया. बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों एवं मॉडलो की उन्होंने तारीफ करते हुए उन्हें इस क्षेत्र में अपने भविष्य निर्माण के लिये प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-indian-red-cross-society-organized-blood-donation-camp/">Baharagoda

  : इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया रक्तदान शिविर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही