Search

 
 
 

Baharagoda  :  सांसद की पहल पर बदला गया ट्रांसफार्मर

 
Baharagoda (Himangshu karan) :  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की गम्हारिया पंचायत के महुकुड़िया गांव का ट्रांसफार्मर पिछले दिनों आसमानी बिजली गिरने से जल गया था. जिससे ग्रामीणों को पेयजल तथा बिजली के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल को इसकी जानकारी दी थी. श्रीमती पाल ने तत्काल सांसद बिद्युत बरण महतो से संपर्क कर ग्रामीणों की समस्या की सूचना दी. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-tribute-to-major-dhyanchand-on-sports-day/">Jamshedpur

: खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन
सांसद ने तुरंत पहल करते हुए विभाग से संपर्क कर ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया. जिसपर विभाग ने 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल कर नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया. नये ट्रांसफार्मर मिलने की खुशी में गांव के लोगों ने सांसद एवं कृष्णा पाल के प्रति आभार जताया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-preparation-meeting-for-rjd-workers-conference-held/">Adityapur

: राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन की हुई तैयारी बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही