Search

 
 
 

बहरागोड़ा : चित्रेश्वर के पौराणिक शिव मंदिर में दो दिवसीय गाजन पर्व बुधवार से

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे चित्रेश्वर के पौराणिक शिव मंदिर में बुधवार से दो दिवसीय गाजन पर्व आयोजित होगा. इसकी तैयारी में गाजन पर्व कमेटी और मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं. इस मौके पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ेगी. मेला भी आयोजित होगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-admitted-injured-botlo-koda-to-sails-guava-hospital-for-treatment/">किरीबुरू

: घायल बोटलो कोड़ा को इलाज के लिए पुलिस ने सेल की गुवा अस्पताल में कराया भर्ती
गाजन पर्व के मौके पर भोक्ता अपनी जीभ में और पीठ पर कील घोंप कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था दिखाएंगे. स्वर्णरेखा नदी में स्नान कर भोक्ता पूजा-अर्चना करेंगे और गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचेंगे. श्रद्धालु मंदिर की परिक्रमा करेंगे. इस गाजन पर्व का गवाह तीन राज्य के श्रद्धालु बनेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही