Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पाटेश्वर मंदिर में दो दिवसीय श्रावण यज्ञ शुरू

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर पंचायत स्थित बाबा पाटेश्वर मंदिर में दो दिवसीय विश्व शांति एवं ग्रह क्लेश निवारण हेतु श्रावण यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को सुबह से शुरू हुआ. पुजारी सुमन मिश्रा एवं अविनाश षाड़ंगी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक एवं रूद्र चंडी पाठ किया. पूजा में कई मौजा के शिव भक्त शामिल हुए तथा पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सौलह मौजा के ग्रामीणों ने मिलकर श्रावण यज्ञ का आयोजन किया गया है. वहीं बुधवार को महायज्ञ एवं शाम को पूर्णाहुति होगी. यज्ञ को सफल बनाने के लिए सत्यनारायण बेरा, जगन्नाथ बेरा, रामु बेरा, विनायक बेरा, वैद्यनाथ बेरा, देवाशीष साहा, वरनाली बेरा, पिंकी पाल, लक्ष्मी राणा, ममता दास, श्रेया दास, अभया राणा सहित अनेक शिवभक्त लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-agency-forgot-maintain-after-road-construction/">गुड़ाबांदा

: सड़क निर्माण के बाद रखरखाव करना भूल गई एजेंसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही