Search

 
 
 

Baharagoda : बरसात के मौसम में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं ग्रामीण

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की पाथरी पंचायत अंतर्गत डींगासाई गांव का जल मीनार लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है. ग्रामीणों के मुताबिक गांव में लगभग 35 से 40 परिवार निवास करते हैं. गांव में अवस्थित जल मीनार कई महीनों से खराब है. जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल ग्रामीण दूसरे टोले में निर्मित जल मीनार एवं कुएं के पानी से अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में भी शुद्ध पेयजल मिलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि वे कई बार संबंधित विभाग को सूचना दे चुके हैं. लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया है. जिससे विभाग के प्रति ग्रामीण काफी नाराज हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-walkathon-organized-on-national-vascular-day/">Jamshedpur

: नेशनल वास्कुलर डे पर वॉकथॉन का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही