Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : कीचड़ और पानी में चलने को मजबूर हैं ग्रामीण

Advertisement
Advertisement
Bahragora( Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के राजलाबां पंचायत अंतर्गत एनएच 18 के सर्विस रोड से श्मशान घाट होते हुए होम्योपैथिक लाइन जाने वाली सड़क पर बस्ती के लोगों को कीचड़ और पानी के ऊपर से आना-जाना करना पड़ता है. पिछले साल विधायक द्वारा जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया था. लेकिन कुछ ही जगह के जल की निकासी संभव हो पायी. बाकी बचे जगह से जल निकासी संभव नहीं होने से यह विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गई. सबसे ज्यादा कठिनाई रात के अंधेरे में साइकिल तथा पैदल चलने वालों को होती है. वहीं तेज बारिश होने से सड़क का पानी लोगों के घरों में घुसने का भी डर सताता है. इसलिए बस्ती वाले इस समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधि तथा विभागीय पदाधिकारी से गुहार लगा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-villagers-increasing-income-through-animal-husbandry/">चाईबासा

: पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ा रहे ग्रामीण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही