Search

 
 
 

बहरागोड़ा : नुकीले पत्थर व गड्ढों से भरी सड़क पर चलने को विवश हैं ग्रामीण

 
Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत नेकड़ाडीहा गांव तक जाने वाली सड़क कई साल से जर्जर हालत में है और इसके कारण ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है. सड़क पर गड्ढों की भरमार है और नुकीले पत्थर उभर आए हैं. बरसात में इस सड़क पर ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि साइकिल तथा मोटरसाइकिल के टायर नुकीले पत्थर के कारण पंचर हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crowds-of-devotees-thronged-pagodas-on-the-first-monday-of-sawan/">किरीबुरू

: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

ग्रामीणों ने की सड़क मरम्मत की मांग

विद्यार्थियों को विद्यालय जाने में परेशानी होती है. गर्भवती माताओं को अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण नंदलाल घोष, राजेश घोष, असीम ओझा, साधन घोष, बबलू मुंडा, तारा शंकर ओझा, दिलीप ओझा, सुमन बेहरा ,अशोक बेहरा, लालमोहन मुर्मू, तपन मुर्मू, दीपेंद्र देहूरी ने सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-on-the-first-monday-the-devotees-climbed-the-shivling-after-being-filled-with-water-from-the-kharkai-river-sought-blessings/">आदित्यपुर

: पहली सोमवारी पर खरकई नदी से जलभरकर शिवलिंग पर चढ़ा भक्तों ने मांगा आशीष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही