Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पेयजल समस्या से जूझ रहे चड़कमारा गांव के हरिजन टोला के ग्रामीण

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित पाथरी पंचायत के चड़कमारा गांव के वार्ड संख्या-दो में हरिजन बहुल टोला के ग्रामीण पेयजल संकट से जुझ रहे हैं. ग्रामीणों के लिए एक चापाकल तक उपलब्ध नहीं है. ग्रामीणों को पीने का पानी का एक किलोमीटर दूर से लाना पड़ता हैं. हरिजन टोला में करीब 10 परिवार निवास करते हैं तथा टोला की आबादी लगभग 100 से भी अधिक है. ग्रामीण टोला के बाहर में बने एक स्कूल से पानी लाकर अपना जीवन यापन करने को मजबूर हैं. वहीं शाम के समय स्कूल बंद रहने के कारण महिलाओं को पेरशानी झेलनी पड़ती है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-truck-crushed-bike-rider-seriously-injured/">चाकुलिया

: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर रूप से जख्मी

लोगों को हो रही परेशानी

एक ग्रामीण भारती बेहरा ने बताया कि उन्हें पानी के लिए एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. खाना बनाने से लेकर बर्तन धोने सब में दिक्कत होती है. पानी को लेकर यहां बड़ी समस्या है. इसे लेकर लोग वार्ड सदस्य से रोज शिकायत कर रहे हैं. लेकिन उनसे भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है. अब घर में बच्चे पालने तक में दिक्कते हो रही है. टोला की महिला सुमिता बेहरा, शांति बेहरा, सपना‌ बेहरा, रिना बेहरा, संजु बेहरा, भारती बेहरा ने कहा कि टोला में पेयजल की व्यवस्था बहुत ही जरूरी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही