Search

 
 
 

Baharagoda  : पेयजल समस्या से जूझ रहे पारुलिया के ग्रामीण

 
Baharagoda (Himanshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की साकरा पंचायत के अंतर्गत पारूलिया गांव में स्थित सोलर जलापूर्ति योजना बंद होने से ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं. उक्त जलमीनार के मोटर खराब होने से विगत एक साल से पेयजल आपूर्ति ठप है. इस जल मीनार को कुछ ही दिन पहले मुखिया द्वारा दुरुस्त कर दिया गया था .लेकिन फिर दोबारा खराब हो चुका है. इस जलमीनार से लगभग 55 लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति होती थी. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-took-oath-of-cleanliness-on-gandhi-jayanti-in-baghbeda/">Jamshedpur

: बागबेड़ा में गांधी जयंती पर स्वच्छता की शपथ ली
ग्रामीणों ने बुधवार को जल मीनार के पास पानी के पात्र लेकर संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि अब वे निजी चापानल के सहारे किसी तरह पानी की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं. लोगों ने यह भी बताया कि पानी बंद हो जाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने योजना के संवेदक तथा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति पुनः बहाल की जाए ताकि गांव के लोगों को पेयजल की समस्या से छुटकारा मिल सके. इसे भी पढ़ें :  तबादला">https://lagatar.in/movement-order-issued-for-41-transferred-dsps/">तबादला

हुए 41 DSP का मूवमेंट ऑर्डर जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही