Search

 
 
 

Baharagoda : एनएच में उड़ते धूल और कीचड़ से ग्रामीण परेशान

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र अवस्थित एन एच 18 तथा 49 के संगम स्थल में यातायात करने वाले राहगीर एवं सड़क किनारे अवस्थित घरों के लोग एनएच में उड़ते धूल से परेशान है. लोगों का कहना है कि एनएएचआई द्वारा फोरलेन निर्माण के दौरान बरसात के समय पानी निकासी तथा सड़क की डिजाइनिंग पर खास ध्यान नहीं दिया गया. जिसके कारण सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं और हल्की बारिश में कीचड़ भर जाता है. धूप निकलते ही यही कीचड़ सूख जाने पर धूल में रूपांतरित हो जाते हैं. वाहनों का आवागमन होने से पूरे इलाके में धूल भर जाते है. इससे आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग घायल हो रहे हैं, कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं. फिर भी इस ओर किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी के ध्यान नहीं देने से लोग काफी नाराज हैं. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-dr-goswami-listened-to-the-thoughts-of-the-prime-minister-along-with-the-workers/">Baharagoda

: डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही