Search

 
 
 

Baharagoda : धान रोपाई कर घर आते वक्त ठनका गिरने से महिला की मौत

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की पाथरा पंचायत अंतर्गत पाथरा गांव निवासी महिला लक्ष्मी नायक (29) की ठनका गिरने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नायक मंगलवार शाम के समय गांव के पास खेत में धान रोपाई कर घर आ रही थी तभी रास्ते में अचानक बारिश शुरू हुई और आसमानी बिजली के चपेट में कर रास्ते में ही गिर पड़ी. साथ में धान रोपाई कर लौट रहे परिवार की महिलाओं ने उठाकर उसे घर लाए . वहां से महिला को 108 एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां चिकित्सक ने लक्ष्मी नायक को मृत घोषित कर दिया. उधर मौके पर बरसोल थाना पुलिस पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बुधवार को घाटशिला भेजेगी. लक्ष्मी नायक अपने पीछे एक पुत्री तथा दो छोटे-छोटे पुत्र छोड़ गई है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-new-transformer-installed-in-devaltand-on-the-seventh-day/">Chandil

: सातवें दिन देवलटांड में लगा नया ट्रांसफॉर्मर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही