Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : कुम्हारडुबी उच्च विद्यालय में नौंवी व 10वीं की 10 छात्राएं बेहोश

Advertisement
Advertisement
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुम्हारडुबी उच्च विद्यालय में गुरुवार को कक्षा नौंवीं और 10वीं की 10 छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं. सभी को फौरन स्कूल के शिक्षक और ग्रामीणों ने पुलिस वाहन तथा एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया. वहां सभी का इलाज चल रहा है. सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश पांडे ने बताया कि एक छात्रा बेहोश हो गई थी. उसे बेहोश देश अन्य नौ छात्राएं डर से बेहोश हो गईं. जब यह घटना घटी तब कक्षा नौवीं में अंग्रेजी व 10वीं में बंगाली और संस्कृत की कक्षाएं चल रही थीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Bahragora-Behosh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-handy-carts-seized-in-removal-of-encroachment-campaign-rs-25000-fine-collected/">रांची

: अतिक्रमण हटाओ अभियान में जब्त किये गये ठेले-खोमचे, 25 हजार जुर्माना वसूला
छात्राएं बेहोश हुईं तो तुरंत उन्होंने एएनएम को बुलाकर स्वास्थ्य जांच कराया गया. अभिभावक तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संदर्भ में सूचना दी गई. सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र पहुंचे और सभी का हाल-चाल जाना. वहीं झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान मौके पर पहुंचकर विटामिन का वितरण किया. स्कूल की कोयल प्रामाणिक, उर्मिला मुंडा, रिश्ना साव, कृष्णा, पायल बिसाई, सरस्वती पोलाई, अष्टमी नायेक, संगीता मंडल आदि छात्राएं अस्पताल में भर्ती हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही