Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: धूमधाम के साथ मनाई गई 150वीं बिरसा जयंती

बहरागोड़ा (हिमांशु करन): शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर में बहरागोड़ा सरना समिति के अध्यक्ष और भारत मुंडा समाज के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुंडा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर शिशु उद्यान में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति तथा अन्य महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए. कृष्ण मुंडा ने इस मौके पर बिरसा मुंडा की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही, खंडामौदा गांव में बिरसा समिति द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. इस कार्यक्रम में खंडामौदा पंचायत के मुखिया पंचानन मुंडा, सेवानिवृत्त शिक्षक कार्तिक चंद्र मुंडा, ईश्वर चंद्र मुंडा, शिक्षक भूतनाथ मुंडा ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया और धूप-दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके अलावा, बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती तथा प्रखंड और अंचल के कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी पंचायतों के पंचायत भवनों में भी बिरसा जयंती धूमधाम से मनाई गई.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही