Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : रक्तदान शिविर में 152 यूनिट रक्त संग्रह

Advertisement
Advertisement
Baharagoda (Himangshu Karan) : पाटपुर स्थित जयप्रकाश नारायण सामुदायिक भवन में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर व बहरागोड़ा तथा महिला कल्याण समिति बहरागोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. शिविर में क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवक एवं युवतियां रक्तदान करने पहुंचे. शनिवार की सुबह पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी द्वारा रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया. शिविर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला जिसमें 152 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इस मौके पर महिलाकल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. बिनि षाड़ंगी, डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी, डॉ. श्रद्धा सुमन षाड़ंगी, तृप्ति दास, श्यामली बेरा, ऊषा रानी बेरा, कविता बेरा, इला पाल, रंजीत कुमार बाला, सुदीप पटनायक, चंडी चरण साव, शास्त्री हेम्ब्रम, शशांक शेखर पाल, शंकर हलदर, हुकुम महतो समेत कई सदस्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-pace-of-development-increased-in-hemant-soren-government-sarfaraz/">गिरिडीह

: हेमंत सोरेन सरकार में तेज हुई विकास की गति – सरफराज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही