Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार, जेल भेजे गए

 
Himangshu karan Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरसोल में खण्डामौदा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 युवकों को पकड़ा. दोनों युवक स्कूटी पर शराब से भरा कार्टून लेकर पश्चिम बंगाल की तरफ से आ रहे थे. पुलिस को देख दोनों युवक स्कूटी लेकर भागने लगे. पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़े गए युवकों को नाम उत्तम मोहंती व अभिजीत पात्रो है. पूछताछ में युवकों ने बताया कि बंगाल के चिचड़ा स्थित लाइसेंसी शराब दुकान से शराब खरीद कर वे लोग बहरागोड़ा स्थित अपने घर में बेचने के लिए ले जा रहे थे. उनका यही धंधा है. पुलिस ने शराब जब्त कर ली और दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/pm-modi-on-4th-and-cm-yogi-jharkhand-on-5th/">रांची:

4 को पीएम मोदी व 5 को सीएम योगी झारखंड में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही